कोरबा। कोरबा जिले में एक दुखद घटना में रिस्दी क्षेत्र के तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान युवराज सिंह (9 वर्ष), प्रिंस जगत (12 वर्ष) और आकाश लकड़ा (13 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों पुलिस लाइन क्षेत्र के निवासी थे।
कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सांसद ने भारी बारिश के कारण हसदेव बांगो बांध के 8 गेट और हसदेव दर्री बैराज के 4 गेट खोले जाने से उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया और प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित इलाकों की सतत निगरानी की जाए तथा लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है, और प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठ रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















