रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों को संविदा पर नियुक्ति, पुलिस मुख्यालय में बनाए गए ओएसडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने हाल ही में आईजी रैंक से सेवानिवृत्त हुए दो आईपीएस अधिकारियों, बीएस ध्रुव और एससी द्विवेदी, को संविदा आधार पर नियुक्ति प्रदान की है।

दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात किया गया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

गृह विभाग ने बताया कि संविदा नियुक्ति की सेवा शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

इस कदम से पुलिस प्रशासन में अनुभवी अधिकारियों के योगदान को और उपयोग करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।