कोरबा। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी और श्री बालाजी सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बुंदेली में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि शहरों में अक्सर ऐसे आयोजन होते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रमों से गरीब और ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मिलेगी। उन्होंने बताया कि कई बीमारियों का ग्रामीणों को समय पर पता नहीं चलता, ऐसे शिविरों से उन्हें अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी और इलाज में मदद मिलेगी।
जिला आयुष स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उदय सिंह ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सोसाइटी के वाइस चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, अनिल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह आयोजन ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















