कोरबा। जिले की सोसाइटियों में डीएपी और यूरिया खाद की कमी से किसान बेहाल हैं। किसानों को मजबूरी में निजी विक्रेताओं से 2200 रुपये प्रति बैग डीएपी और 1200 रुपये में यूरिया खरीदना पड़ रहा है, जो कि सरकारी दर से कहीं अधिक है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह ने इस मुद्दे पर कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
आनंद सिंह ने कहा कि कृत्रिम कमी दिखाकर किसानों को निजी विक्रेताओं से खाद खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है, ताकि उन्हें फायदा पहुंचाकर मोटा कमीशन लिया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवश्यक यूरिया की आपूर्ति जल्द नहीं की गई, तो फसल की पैदावार घटेगी और कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या तक को मजबूर हो जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि अगर जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















