कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में महाप्रबंधक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के कार्यसंचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएमडी हरीश दुहन ने की, जिसमें निदेशक (तकनीकी) संचालन एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मा.सं) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना रमेश चंद्र महापात्रा, क्षेत्रीय महाप्रबंधक और मुख्यालय के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में सीएमडी हरीश दुहन और निदेशक मंडल ने इस माह सेवानिवृत्त हुए विभागाध्यक्षों बसंत कपूर कुर्रे (महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, उत्खनन), विनय कुमार सूद (महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, सिविल), और डॉ. प्रतिभा पाठक (चिकित्सा सेवा प्रमुख)को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही, पहली बार बैठक में शामिल हुए निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना रमेश चंद्र महापात्रा का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बैठक में कंपनी के संचालन,परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया,जिसका उद्देश्य एसईसीएल की कार्यकुशलता और उत्पादकता को बढ़ाना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















