कोरबा।विश्वकर्मा पूजा समिति एसईसीएल दीपका परियोजना के तत्वाधान में दीपका में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर श्रमवीर स्टेडियम, प्रगति नगर में एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रितु शिवपुरी और स्टैंडअप कॉमेडी के बेताज बादशाह ईश्वरलाल अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
दीपका माइंस के वर्कशॉप सेक्शन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की जाएगी। मुख्य आयोजन स्थल श्रमवीर स्टेडियम में म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा के साथ रितु शिवपुरी और डुप्लीकेट सलमान खान के नाम से मशहूर कॉमेडियन ईश्वरलाल अपने शानदार मिमिक्री और हास्य प्रदर्शन से समां बांधेंगे।
ईश्वरलाल ने ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे लोकप्रिय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा, जिसमें संगीत, हास्य और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है, और वे इस सांस्कृतिक उत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















