पीजी कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए चंद्रलोक सिंह ने किया भूमिपूजन

कोरबा।शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह, कॉलेज के प्राचार्य और समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में कॉलेज परिसर में किया गया।

नए कक्ष के निर्माण से कॉलेज में पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और छात्रों को कक्षों की कमी से होने वाली असुविधाओं से काफी हद तक निजात मिलेगी।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह ने भवन निर्माण के संबंध में कॉलेज के प्रोफेसरों से चर्चा की और भविष्य में अन्य विकास कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

भूमिपूजन समारोह में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह के साथ-साथ डॉ. एस.के. गोभिल, सुशील कुमार गुप्ता, संदीप शुक्ला, के.एस. कंवर, डॉ. आर.बी. शर्मा, के.आर. टंडन, सांसद प्रतिनिधि रवि सोनी, पार्षद राकेश वर्मा, समिति सदस्य विवेक रजवाड़े, राम यादव, युराज चंद्रा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह कदम कॉलेज के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।