2 सितंबर को श्री गुजराती समाज द्वारा रामदेवपीर जयंती महोत्सव का आयोजन

कोरबा।श्री गुजराती समाज द्वारा रामदेवपीर जयंती महोत्सव का आयोजन 2 सितंबर को जलाराम मंदिर परिसर स्थित गुजराती समाज भवन में धूमधाम से किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 4 बजे रामदेवपीर की स्थापना के साथ होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से भक्ति भजनों का आयोजन किया जाएगा। संध्या 7 बजे आरती संपन्न होगी, जिसके बाद 7:30 बजे सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

श्री गुजराती समाज ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।

रामदेवपीर जयंती महोत्सव का यह आयोजन कोरबा में धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। समाज के सदस्यों ने इसे भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।