रायपुर। त्योहारी सीजन के दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कई ट्रेनों को रद्द करने और उनके रूट बदलने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 30 ट्रेनों को 31 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इस फैसले से पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाने वाले यात्रियों को 16 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के इस निर्णय का कारण बिलासपुर-झारसुगुड़ा खंड में चल रहे तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण और विद्युतीकरण कार्य को बताया गया है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि ये अस्थायी असुविधाएं दीर्घकालिक रेल अवसंरचना में सुधार के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए, छत्तीसगढ़ के कई स्टेशनों पर 52 ट्रेनों का स्टॉपेज भी सुनिश्चित किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति की जांच कर लें।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 3 सितंबर
इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 3 सितंबर
पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 1 सितंबर
कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस: 31 अगस्त
कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस: 2 सितंबर
हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 1 सितंबर
पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 31 अगस्त और 3 सितंबर
शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: 31 अगस्त
सूरत-मालदा एक्सप्रेस: 1 सितंबर
जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस: 1 सितंबर
पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस: 31 अगस्त
हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस: 2 सितंबर
मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस: 3 सितंबर
शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस: 31 अगस्त
रेलवे प्रशासन ने बताया कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें 150 किलोमीटर से अधिक का कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना पूरी होने पर क्षेत्र में रेल ट्रैफिक की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों को भविष्य में बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















