हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाओं से बांधा समां, श्रोता हंसी-भावनाओं में डूबे

कोरबा। युवा गणेश उत्सव समिति आरपी नगर फेस वन कोरबा के तत्वावधान में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में लोगों का मनोरंजन हुआ। सैकड़ो श्रोताओं की उपस्थिति में कवि सम्मेलन अपने सर्वोच्च स्तर पर रहा।

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड व वेदांता ग्रुप में सेवा देने वाले प्रदेश स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध और वायरल हास्य कवि हीरामणि वैष्णव ने अपने संचालन ने युवा गणेश उत्सव समिति को उनके पुरखे के संस्कारों को का निर्वहन करने की बधाई देते हुए शानदार संचालन किया।

कवियत्री डॉ. अंजना सिंह के सरस्वती वंदना की। अमित शुक्ला ने देर तक हंसाया। भ्रूण हत्या की रचना से लोग मर्माहत हुए। नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) से पधारे विकास बैरागी ने रपट लिखाउंगा तेरी कूटेंगे थानेदार, न देंगे तुझको कभी उधार तो श्रोतागण हँस हँसकर बेहाल गए।

हिमांशु हिंद ने जब भगवान राम पर कविता सुनाई तो जय श्रीराम के नारों से पूरा मैदान गूँज उठा। बंशीधर मिश्रा, अमित देवघरिया, हीरामणी वैष्णव ने भी अपनी रचनाओं से लोगों की प्रशंसा प्राप्त की।

कार्यक्रम में युवा गणेश उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु यादव सहित अध्यक्ष साईं राम शर्मा, सचिव डब्बू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मानस पीएम, व कार्यकारिणी सदस्य गौरव केडिया, नीलेश कर्ष, मुकुल देव पटेल की उपस्थिति रही।