जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बिजली ट्रांसफार्मरों से कॉपर मेटल कांटेक्ट पार्ट्स की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिजली विभाग के ठेका कर्मी हैं और तकनीकी जानकारी का दुरुपयोग कर चोरी को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस अधीक्षक विजय पांडे (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। प्रार्थी भूपेंद्र साहू, सहायक यंत्री, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, चांपा ने 12 अगस्त को घटोली चौक, चांपा में ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स से कॉपर मेटल पार्ट्स गायब होने की शिकायत दर्ज की थी।
इसके अलावा, चांपा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 18 अन्य ट्रांसफार्मरों से भी कॉपर पार्ट्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। 26 अगस्त को नया बस स्टैंड रोड के पास कृष्णा हॉस्पिटल के सामने एक और ट्रांसफार्मर से कॉपर पार्ट्स चोरी की सूचना मिली थी। इन मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान, मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने पवन कुमार सिदार (42 वर्ष, निवासी पथर्रीपारा, कोरबा, हाल मुकाम बाबा डेरा, लछनपुर) और अर्जुन सिंह कंवर (40 वर्ष, निवासी कोरवापारा, चांपा) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने 9 कॉपर मेटल कांटेक्ट चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, क्रमांक CG 11 BC 3564) बरामद की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136, और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136, और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
SDOP ने बताया कि दोनों आरोपी बिजली विभाग के ठेका कर्मी होने के कारण ट्रांसफार्मर की तकनीकी जानकारी रखते थे, जिसका उन्होंने चोरी के लिए दुरुपयोग किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

