कोरबा। युवा गणेश उत्सव समिति, आरपी नगर फेस-1 द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 29 अगस्त को रात 8 बजे से अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का संयोजन कवयित्री डॉ. अंजना सिंह करेंगी, जबकि संचालन बालको में सेवारत हास्य कवि हीरामणी वैष्णव द्वारा किया जाएगा।
सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे, जिनमें देवघर से हास्य गीतकार अमित देवघरिया, रीवा से हास्य कवि अमित शुक्ला, इंदौर से ओज कवि हिमांशु हिंद, नरसिंहपुर से हास्य कवि विकास बैरागी, और अकलतरा से हास्य कवि बंशीधर मिश्रा शामिल हैं।
आयोजन समिति ने नागरिकों से इस साहित्यिक और हास्य से भरपूर कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















