विकास कार्यों को प्राथमिकता दें, जनहित में समय पर करें कार्य: ज्योत्सना महंत

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि जिले के अधिकारी जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दें और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जिले के विकास से जुड़ी हुई कार्यां को समय पर करायें ताकि संबंधित क्षेत्र के लोग उसका लाभ उठा सकें। इसलिए कार्यों के संबंध में जनप्रतिनिधियों को भी सूची दें और जनता जरूरत वाले कार्यों एवं मांग को अवगत कराये।  

सांसद श्रीमती महंत ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। सांसद ने मनरेगा के कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक तथा मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

लक्ष्य के अनुरूप मनरेगा के कार्यो को समय पर पूर्ण करने, पीएम आवास योजना में वंचित परिवारों के नाम जोडऩे, समय पर मजदूरी भुगतान पर भी बात रखी। बारिश में क्षतिग्रस्त हुए सडक़ो के मरम्मत कराने, पात्र हितग्राहियों के नाम पेंशन योजना में जोडऩे, गांव में जल उपलब्ध कराने से पूर्व स्रोत का पता लगाकर टंकी का निर्माण कार्य करने, नगर पांचायत पाली में पेयजल आपूर्ति हेतु सैला डेम एवं खदान क्षेत्र में उपलब्ध पानी का उपयोग किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए कहा गया।

बैठक में विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, विधायक पाली तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिह कवंर ने स्वीकृत कार्यां को पूर्ण कराने में रूचि लेकर क्षेत्र में होने वाले कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने की बात रखी।

इस दौरान प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय ने दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में सीईओ दिनेश नाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।