कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास, साडा कॉलोनी में एक दुखद घटना में 18 वर्षीय लड़की करिश्मा खैरवार की जहरीले करैत सांप के डसने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब करिश्मा अपनी माँ के साथ रात में बिस्तर पर सो रही थी।
जानकारी के अनुसार, सोते समय करैत सांप ने करिश्मा को कई बार डसा। पहली बार काटे जाने पर उसे लगा कि कोई कीड़ा होगा, और वह नींद में सो गई। लेकिन जब सांप ने दोबारा और तीसरी बार डसा, तो वह चीखने-चिल्लाने लगी।
इसके बाद परिजनों ने बिस्तर पर सांप को देखा, जो बिस्तर में लिपटा हुआ था। परिजनों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में रखा और करिश्मा को तुरंत कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।
करिश्मा के जीजा अजय यादव ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिलने के बाद वे तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक करिश्मा की हालत बिगड़ चुकी थी। 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन एक घंटे की देरी की बात सुनकर परिजनों ने निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया।
सांप को भी डॉक्टरों को दिखाने के लिए साथ ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने करिश्मा को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन जहर पूरे शरीर में फैल चुका था, और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इस घटना से करिश्मा के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की आगे की जांच की बात कही है।
यह घटना क्षेत्र में सांपों के खतरे और आपातकालीन सेवाओं की समयबद्धता पर सवाल खड़े करती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















