कोरबा। गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए करतला विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली एवं कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) प्राप्त हुआ है।
भारत सरकार राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) चिकनीपाली में दिनांक 30 एवं 31 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली के 6 विभागों में दी रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मानकों पर निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त मानदंडों पर 87.93 प्रतिशत अंकों के साथ संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया।
कटघोरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर में 15 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिन्दपुर के 7 अनिवार्य सेवा पेकेज में दी रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता का मानकों पर वर्चुअल निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त मानदंडों पर 86.86 प्रतिशत अंकों के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र दिया गया।
कलेक्टर अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने दोनों अस्पतालों को कसौटी पर खरा उतरने के लिए बधाई दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















