धमतरी।जिले के मगरलोड क्षेत्र के हस्दा गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 30 वर्षीय महिला पुष्पा की 67 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी जगन्नाथ जांगड़े ने चरित्र शंका के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना 23 अगस्त को हुई, जिसका खुलासा पुलिस ने रविवार को किया।
कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि 23 अगस्त को बड़ी करेली चौकी में सूचना मिली कि हस्दा गांव में एक 30 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां आरोपी जगन्नाथ जांगड़े मौके पर ही मौजूद था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि जगन्नाथ जांगड़े और मृतका पुष्पा के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। आरोपी को शक था कि पुष्पा का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध है। इसी चरित्र शंका और शक के चलते उसने 23 अगस्त को चाकू से हमला कर पुष्पा की हत्या कर दी।
एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जगन्नाथ जांगड़े को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना ने हस्दा गांव में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग इस हत्याकांड से स्तब्ध हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

