कवर्धा।जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दुखद हादसा सामने आया। खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता जहुरु निषाद और उनके पुत्र श्रवण निषाद की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जहुरु निषाद और उनका बेटा श्रवण निषाद रात के समय खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। इस दौरान खेत मालिक विशाल पटेल द्वारा फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की तत्काल मृत्यु हो गई। सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो उसे दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है, और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

