कोरबा। आगामी त्यौहारों को देखते हुए कोरबा जिला पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष निगरानी अभियान चलाया गया, जिसके तहत ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
थाना उर्गा, पाली और कटघोरा क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल स्तर से अधिक आवाज में डीजे बजाने के लिए तीन डीजे संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए और उनके डीजे सिस्टम जब्त कर लिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के दौरान कानून का उल्लंघन, ध्वनि प्रदूषण या सार्वजनिक शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे त्यौहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाएँ तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों का उपयोग केवल निर्धारित नियमों के अनुसार करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















