कोरबा जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 30 साल पुरानी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में लोग हसदेव नदी पर बने सर्वमंगला रेलवे ब्रिज से गुजरते नजर आ रहे हैं। कोई पैदल चल रहा है, तो कोई साइकिल या स्कूटर को हाथ से पकड़कर रेलवे पटरियों पर जाता दिख रहा है।
यह नजारा देख कोरबा के बुजुर्ग और पुराने निवासी सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं।
बुजुर्गों के अनुसार, यह तस्वीर करीब 30 साल पुरानी है, जब सर्वमंगला रेलवे ब्रिज न केवल मालगाड़ियों के लिए, बल्कि आम लोगों के आवागमन के लिए भी उपयोगी था।
उस दौर में लोग पैदल, साइकिल या छोटे वाहनों के साथ इस ब्रिज को पार करते थे, खासकर मां सर्वमंगला मंदिर तक पहुंचने के लिए। यह तस्वीर उस समय की जीवनशैली और कोरबा की सादगी को दर्शाती है, जो अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















