स्वदेशी जागरण मंच और व्यापारी संगठनों ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए कियाधरना-प्रदर्शन

कोरबा।छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा के तत्वावधान में स्वदेशी जागरण मंच, हिन्दू क्रांति सेना, भारत विकास परिषद और कोरबा के समस्त व्यापारी संगठनों ने मिलकर आज शाम 4 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन अभियान के तहत धरना- प्रदर्शन किया।

यह आयोजन अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के विरोध और स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संदेश देने के लिए कोरबा के व्यापारी बंधुओं ने एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विदेशी वस्तुओं के पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज किया गया।

कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल,जगदीश सोनी,गजानंद अग्रवाल, नितिन गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, कमलेश यादव, यूनुस मेमन,एस.डी.शर्मा,कुवर लाल मनवानी,प्रेम रामचंदानी, नरेश अग्रवाल, रोहिणी सुल्तानिया, शुभम अग्रवाल, राहुल चौधरी, अशोक चौधरी, प्रियक गोयल, अभय बेरीवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि यह अभियान देश हित में स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से न केवल स्थानीय व्यापार को बल मिलेगा, बल्कि यह भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगा।