भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा की पहली साधारण बैठक संपन्न, युवक शाखा और जूनियर विंग गठन का निर्णय

कोरबा। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की कोरबा जिला शाखा की प्रथम साधारण बैठक डी.डी.एम. रोड स्थित चेंबर भवन में आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने की, जिसमें सचिव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  एस.एन. केशरी,उपाध्यक्षअशोक तिवारी,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बगड़िया,कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मणेश्वर सिंह,श्रीकांत बुधियानी,अमृत मनियार,अनिल अग्रवाल, प्रेमलाल,संतोष मोदी,अजहर अली,इरशाद खान सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

बैठक में सचिव श्री केशरी ने बताया कि जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के लिए नया भवन और अत्याधुनिक ब्लड कलेक्शन वेन जल्द उपलब्ध होगी, जिसे कलेक्टर द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है।

इसके अलावा, रेडक्रॉस की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए “युवक शाखा” और “जूनियर विंग” का गठन करने का निर्णय लिया गया।

इन इकाइयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर समाजसेवा में सक्रिय किया जाएगा।

साधारण सभा में वित्त, रक्तदान, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और अन्य समितियों के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया, ताकि सेवा कार्यों को और गति मिले। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संकल्प लिया कि रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। यह बैठक कोरबा में रेडक्रॉस की गतिविधियों को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।