पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: TI और SI के तबादले, SP सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया आदेश

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 03 निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा को आजाक थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं, बागों थाना प्रभारी को दर्री थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, रक्षित केंद्र कोरबा से निरीक्षक नागेश तिवारी को बागों थाना का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही, सिविल लाइन थाना रामपुर में पदस्थ उप निरीक्षक महासिंह ध्रुव को थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा।