बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मेमू लोकल सवारी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस्लापुर और घुटकू के बीच लोखंडी रेलवे ट्रैक पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर बैठा था, तभी सामने से आ रही मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रेलवे प्रशासन द्वारा बार-बार जागरूकता अभियान चलाने और सावधानी बरतने की अपील के बावजूद लोग रेलवे ट्रैक पर बैठने जैसी जोखिम भरी गतिविधियां करते हैं, जिसके कारण इस तरह के हादसे आए दिन सामने आ रहे हैं।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों और मृतक की पहचान का पता लगाया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
