गोढ़ी में विकासखंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन, विधायक फूलसिंह राठिया ने बच्चों को किया प्रेरित

कोरबा। ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज विकासखंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने शिरकत की। अपने उद्बोधन में विधायक राठिया ने कहा, “बच्चों के खेल के प्रति समर्पण और जुझारूपन देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।

अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित करें, ताकि वे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होकर भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत, विधायक प्रतिनिधि आशीष गांगुली, बेन्दरकोना सरपंच जयवीर तंवर, NMDC अध्यक्ष मनोज कर्ष और विनोद महिलांगे सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया