कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष 2025-26 अंतर्गत बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करने बालिका सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। कलेक्टर अजित वसंत के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेनु प्रकाश द्वारा बताया गया की रजत जयंती वर्ष अंतर्गत विभाग में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है। इस हेतु आंगनबाड़ी स्तर पर खेल-खेल में पोषण,कुपोषण से निजात हेतु समुदाय आधारित कार्यक्रम,प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन पंजीयन अभियान, वजन त्यौहार में समुदाय की भूमिका, जागृति शिविर आयोजन, बाल विवाह मुक्त छ.ग. अभियान, पाक्सो अधिनियम (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), पोषण भी पढ़ाई भी अभियान, महतारी वंदन योजनान्तर्गत स्वास्थ्य परीक्षण, किशोरी सशक्तिकरण, साईबर सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, जेन्डर एवं लैंगिक समानता, गैर संस्थागत देखरेख अंतर्गत स्पॉन्सरशीप, फॉस्टर केयर, दत्तक ग्रहण विनियम का प्रचार-प्रसार किया जाना है।
राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा 10 मार्च 2024 को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारम्भ किया गया है, वर्ष 2025-26 में 40 प्रतिशत ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त किया जाना है। 21 मार्च 2029 को पूर्णत: बाल विवाह मुक्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
