कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम जटगा निवासी बृजमोहन खैरवार और उनकी पत्नी इन्जोरा बाई का पक्के मकान का सपना आखिरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा हो गया।
वर्षों तक जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर बृजमोहन को बारिश के दिनों में हर साल परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मरम्मत के लिए अनावश्यक खर्च और आर्थिक तंगी के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए एक दूर का सपना था।
बृजमोहन ने बताया कि परिवार के साथ पक्के मकान की चर्चा तो होती थी, लेकिन पैसे की कमी के कारण यह सपना हर बार अधूरा रह जाता था। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम चयनित होने के बाद उनके जीवन में नई उम्मीद जगी।
योजना से मिली राशि और स्वयं के कुछ इंतजाम के साथ उन्होंने पक्का मकान बनवाया, जिसमें अब केवल प्लास्टर का कार्य शेष है।
अपने नए घर में सुखद निवास कर रहे बृजमोहन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “पीएम आवास योजना ने हमें नया जीवन दिया। हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के आभारी हैं, जिनके प्रयासों से हमारा पक्का मकान बन सका।”
यह कहानी न केवल बृजमोहन के सपने के साकार होने की है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे सरकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन को बेहतर बना रही हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

