कोरबा, 16 अगस्त: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने ध्वजारोहण किया।
समारोह में सभापति नूतन सिंह ठाकुर और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर महापौर, सभापति और आयुक्त ने नगर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
समारोह में एमआईसी सदस्य श्रीमती ममता यादव, पार्षद अशोक चावलानी, पंकज देवांगन, धनश्री साहू, सीमा कंवर, चेतन सिंह मैत्री,अपर आयुक्त विनय मिश्रा,अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ, उपायुक्त बी पी त्रिवेदी, पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकान्त नायक, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, भूषण उरांव, विनोद शांडिल्य, एन के नाथ, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, राकेश मसीह, सुनील तांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, आकाश अग्रवाल, विपिन मिश्रा, विनोद नेताम, कार्यालय अधीक्षक अरविंद बानखेड़े, अरुण मिश्रा, हेमंत गवेल सहित निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















