कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई 78वीं स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने फहराया तिरंगा

कोरबा।जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा पूर्व में आयोजित मुख्य समारोह में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सीआईएसएफ, जिला पुलिस बल, नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट गाइड के सीनियर और जूनियर दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।

मंत्री श्री देवांगन ने परेड का निरीक्षण किया, जिसमें कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी उनके साथ मौजूद थे। समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परेड दलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अव्वल
पेशेवर परेड वर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने प्रथम, सीआईएसएफ ने द्वितीय, जिला पुलिस बल (महिला) ने तृतीय और वन रक्षक, नगर सेना (पुरुष व महिला), जिला पुलिस बल (पुरुष) को सांत्वना पुरस्कार मिला। गैर-पेशेवर जूनियर वर्ग में एनसीसी सीनियर डिवीजन (बालक) प्रथम, स्काउट दल सीनियर डिवीजन (बालक) द्वितीय, गाइड दल सीनियर डिवीजन (बालिका) तृतीय रहे, जबकि एनसीसी जूनियर डिवीजन (बालिका) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा ने प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी कोरबा ने द्वितीय, और दिव्य ज्योति विशेष स्कूल रामपुर कोरबा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार निर्मला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसाबाड़ी, लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर, डीएव्ही स्कूल एसईसीएल, और सेजेस पंप हाउस कोरबा को प्रदान किया गया।

समारोह में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना,सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत,नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।