रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवा रायपुर की सड़कों पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंटबाजी और उत्पात मचाने की साजिश को रायपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर स्टंट के लिए इकट्ठा होने के वीडियो और फोटो पोस्ट किए गए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने 14 अगस्त 2025 को 9 बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा था।
बावजूद इसके, स्वतंत्रता दिवस पर बाइकर्स गैंग के फिर से नवा रायपुर में हंगामा करने की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर सख्त कदम उठाए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अटल नगर) विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में एक विशेष रणनीति तैयार की गई।
उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर और गुरजीत सिंह के नेतृत्व में 5 निरीक्षकों, 20 यातायात बल, क्रेन पेट्रोलिंग और थाना प्रभारी राखी व मंदिर हसौद की 40 सदस्यीय टीम ने सिविल ड्रेस में नवा रायपुर में घेराबंदी की।
इस कार्रवाई में 128 दोपहिया वाहन चालकों और 6 कार चालकों को पकड़ा गया, जो तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और स्टंटबाजी करते पाए गए।
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई ने बाइकर्स गैंग को सख्त संदेश दिया कि शहर में कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















