रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग, रायपुर ने अवैध शराब के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। आबकारी आयुक्त श्यामलाल धावड़े, कलेक्टर गौरव सिंह और उपायुक्त आबकारी राजेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में मुखबीर की सूचना पर जिले भर में छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई में सड्डू EWS कॉलोनी के सूरज साहू से 8.45 लीटर व्हिस्की (ब्लैक एंड व्हाइट, टीचर 50, 100 पाइपर, ऑक स्मिथ गोल्ड, रेड लेबल, गोल्ड लेबल, जगर मास्टर), आदर्श नगर के नितेश उर्फ गोलू बांधे से 7.92 लीटर देशी मसाला शराब, चिचोली के ढाबा संचालक अभिषेक राय से 7.27 लीटर (सिंबा बियर, किंगफिशर, बैगपाइपर, जिग जाग वोदका), जोरापारा रायपुरा की काजल पाण्डे से 10.08 लीटर देशी मसाला शराब, शीतलापारा चंदनीडीह के प्रेमचंद साहू से 10.44 लीटर देशी/विदेशी शराब, खोरपा के सुरेश टण्डन से 9.36 लीटर देशी मसाला शराब और खौली के शत्रुहन कुर्रे से 6.3 लीटर देशी/विदेशी शराब जब्त की गई।
कुल 59.82 लीटर अवैध शराब बरामद कर सातों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आबकारी विभाग ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयों को और सख्त करने का संकल्प जताया है
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















