शहरी विकास और निवेश को बढ़ावा देने UCF-UiWIN पर क्षेत्रीय कार्यशाला, महापौर संजू देवी राजपूत हुईं शामिल

हुडको और नगरीय निकाय विभाग के बीच प्रथम क्षेत्रीय कार्यशाला व एमओयू संपन्न

कोरबा।शहरी विकास को गति देने और नगरीय निकायों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से 21 अक्टूबर को नवा रायपुर स्थित मेफेयर रिसोर्ट में अर्बन चैलेंज फंड (UCF) एवं अर्बन इन्वेस्ट विंडो (UiWIN) के तहत प्रथम क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान हुडको और नगरीय निकाय विभाग के मध्य एमओयू भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल हुईं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित विभिन्न जिलों के महापौर एवं नगर निगम आयुक्त उपस्थित रहे। कार्यशाला में शहरों के विकास, आधुनिक नगरीय अधोसंरचना, निवेश की संभावनाओं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

आधुनिक नगरीय सुविधाओं पर जोर
कार्यशाला में शहरों को अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ और विकसित बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा हुई। साथ ही नगरीय अधोसंरचना को मजबूत करने और विकास परियोजनाओं के लिए निवेश के नए अवसर तलाशने पर भी जोर दिया गया। UCF और UiWIN के माध्यम से शहरी विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

कोरबा के समग्र विकास का संकल्प
महापौर संजू देवी राजपूत ने कोरबा शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और बेहतर नगरीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और नागरिकों का विश्वास नगरीय निकाय की प्राथमिकता है। आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्थित शहरी विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यशाला को नगरीय विकास की योजनाओं, अधोसंरचना में सुधार और शहरों में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।