विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 4 जनवरी 2027 को आएगी अंतिम सूची; मतदाता नाम और विवरण की कर सकेंगे जांच
कोरबा।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। इसके तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावा-आपत्ति और अंतिम सूची के प्रकाशन के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां
2 नवंबर 2026 तक: मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण।
12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन।
12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक: मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि।
28 दिसंबर 2026 तक: प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण।
4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
मतदाता सूची में नाम और विवरण जांचने की अपील
जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांचने की अपील की है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो वह नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। नाम या अन्य विवरण में त्रुटि होने, दर्ज प्रविष्टि पर दावा-आपत्ति करने अथवा निवास स्थान बदलने की स्थिति में निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन
मतदाता सूची से संबंधित आवेदन ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल या ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से भी किए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से निर्धारित समय-सीमा में सूची का अवलोकन करने और आवश्यक आवेदन समय पर प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज हो सके और पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















