लक्की ड्रॉ में सुरभि पाल को मिला वाशिंग मशीन

कोरबा।श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड कोरबा की ओर से बुधवार को लक्की ड्रॉ के कूपन निकाले गए। इसमें कुल 51 विजेताओं का चयन कर उन्हें निर्धारित पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार जीतने वालों में सुरभि पाल को वाशिंग मशीन मिली, जबकि पहला पुरस्कार ई-स्कूटर मनीष अग्रवाल के नाम रहा।

लक्की ड्रॉ में दूसरे पुरस्कार के रूप में रेफ्रिजरेटर रुद्र सीतामणी को मिला। वहीं, राजेश पालीवाल ने टीवी और प्रेमपति अग्रवाल ने साइकिल का पुरस्कार जीता। समिति की ओर से कुल 51 ड्रॉ निकाले गए और सभी विजेताओं को पुरस्कार सामग्री प्रदान कर बधाई दी गई।

कार्यक्रम के आयोजन में समिति के रोशन जायसवाल, सुनील विध्वानी, शंकर राव, विकास अग्रवाल, मनीष डिडवानिया, निमेष पटेल और रितेश साहू सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।