कोरबा।श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति ने कोरबा की हसदेव नदी के माँ सर्वमंगला घाट पर महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। साथ ही, हसदेव नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए दर्री बांध से कुदुरमाल पुल तक रिवर फ्रंट निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।
महाआरती में मुख्य यजमान ठाकुर जुड़ावन सिंह, उपाध्यक्ष, विद्या भारती (मध्य क्षेत्र), और विशिष्ट यजमान नान्हीदास दीवान, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ, तथा डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, अध्यक्ष, आयुष मेडिकल एसोसिएशन, कोरबा शामिल हुए।
नमामि हसदेव सेवा समिति ने हसदेव नदी के प्रदूषण को कम करने, इसके संरक्षण और तट के सौंदर्यीकरण के लिए रिवर फ्रंट निर्माण की मांग को लेकर यह अभियान शुरू किया है। यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से हस्ताक्षर एकत्र किए जाएंगे।
शुभारंभ के अवसर पर यजमानों सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर कर इस पहल का समर्थन किया। समिति के संयोजक और अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान नदी के संरक्षण के लिए एक सकारात्मक कदम है और इसे हर स्तर पर सहयोग मिलना चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677