निगम के शांतिलाल, करन और तिलका बने अगस्त माह के उत्कृष्ट कर्मी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने सहायक ग्रेड-2 शांतिलाल सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक करन पाण्डेय और सहायक ग्रेड-3 तिलका धु्रव को अगस्त माह का ‘फेस ऑफ द मंथ’ चुना है।

महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इन कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्य के प्रति समर्पण और निष्ठा की प्रशंसा की।

निगम द्वारा हर माह उत्कृष्ट कार्य के आधार पर कर्मचारियों का चयन किया जाता है, ताकि कार्य संस्कृति को बेहतर बनाया जा सके और अन्य कर्मचारी प्रेरित होकर अपने कार्य में सुधार लाएं।