दुष्कर्म के आरोपी को मानिकपुर पुलिस ने 72 घंटे में किया गिरफ्तार

कोरबा। मानिकपुर पुलिस ने 43 वर्षीय धर्मेंद्र साहू को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर 2 अगस्त को सुबह 11 बजे उसके घर में अकेले होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को चुप रहने की धमकी भी दी गई।

कोरबा के मानिकपुर डिपरापारा निवासी और मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ का रहने वाला धर्मेंद्र साहू के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच में दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि हुई।

आरोपी को कोरबा की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है।