कोरबा। प्रेस कर्मचारी संघ कोरबा के संरक्षक और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। आज शाम को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनके परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।
विनोद सिन्हा न केवल प्रेस कर्मचारी संघ के महत्वपूर्ण स्तंभ थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाई थी।
उनके निधन की खबर से अखबार वितरक संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों में गहरा दुख व्याप्त है। उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विनोद सिन्हा के निधन से कोरबा ने एक समर्पित समाजसेवी और कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677