8 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह पुलिस विभाग ने जारी की सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह पुलिस विभाग ने 2021, 2022 और 2023 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। यह आदेश परीवीक्षाधीन अधिकारियों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद जारी किया गया है।

नई सूची के अनुसार, सुमित कुमार (2021 बैच) को बिलासपुर से नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर (बस्तर) नियुक्त किया गया है। ईशु अग्रवाल (2022 बैच) को राजनांदगांव से नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक (रायपुर), मयंक मिश्रा (2022 बैच) को सरगुजा से नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़, और राहुल बंसल (2022 बैच) को दुर्ग से नगर पुलिस अधीक्षक, सरगुजा बनाया गया है।

वैशाली जैन (2022 बैच) को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिषेक कुमार चतुर्वेदी (2023 बैच) को रायपुर से नगर पुलिस अधीक्षक, धमतरी, और गगन कुमार (2023 बैच) को बस्तर से नगर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर बनाया गया है।

यह नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी।