कोरबा/कुसमुंडा। हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव के कुसमुंडा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर H M S परिवार और हजारों कोयला मजदूरों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें महामाला, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह में सुरजीत सिंह हैप्पी, मिलन पांडे, अशोक साहू, सोनू प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, राहुल साहू, राजू राजभर, विजय गुप्ता, मनीष सिंह, संतोष पांडे, सुधीर शर्मा, मनीष मुर्मू, विनोद यादव और मणिराज शुक्ला सहित अनेक मजदूर प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
यह आयोजन श्री यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पहले कुसमुंडा दौरे के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें मजदूरों का उत्साह और एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















