कोरबा। जिले के दर्री-जमनीपाली क्षेत्र में सावन के पवित्र सोमवार को भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजारा देखने को मिलेगा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में 28 जुलाई को भव्य शिव झांकी का आयोजन किया जा रहा है। यह झांकी शाम 4 बजे अयोध्यापुरी हनुमान मंदिर से शुरू होगी और साडा कॉलोनी शिव मंदिर में समापन होगा।
आयोजकों ने भोलेनाथ के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















