कोरबा। शहर के हृदयस्थल में स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड, जहां रोजाना सैकड़ों बच्चे और युवा खेल और व्यायाम के लिए आते हैं, अब लापरवाही के कारण खतरे का सबब बन रहा है। मैदान के कोनों और बैठने की जगहों के आसपास उगी लंबी घास व झाड़ियों से सांप और बिच्छुओं का खतरा बढ़ गया है। ओपन जिम क्षेत्र में भी यही हाल है, जिससे व्यायाम करने वालों को हर समय अनहोनी का डर बना रहता है।
सीएसईबी चौकी के पीछे स्थित यह ग्राउंड क्रिकेट, फुटबॉल और दौड़ जैसे खेलों का प्रमुख केंद्र है, लेकिन इसकी सफाई और रखरखाव की अनदेखी चिंता का विषय है।
नगर निगम और सीएसईबी प्रबंधन की लापरवाही के चलते मैदान की स्थिति बद से बदतर हो रही है।
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही घास-झाड़ियों की कटाई और सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
नागरिकों ने नगर निगम और सीएसईबी प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि ग्राउंड की साफ-सफाई और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















