रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब में “शोभा टेलीकॉम” दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने 4 आरोपियों, जिनमें 2 नाबालिग हैं, को गिरफ्तार किया। उनके पास से 87 मोबाइल फोन, ₹20,000 नकद और 2 एक्टिवा वाहन बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग ₹21.20 लाख है।
22 जुलाई की रात दुकान मालिक विशाल विरनानी ने दुकान बंद की थी। अगली सुबह शटर टूटा मिला और सामान गायब था। जांच में नवीन पिंजानी ने शेख इमरोज और दो नाबालिगों के साथ चोरी की बात कबूल की।
तीन आरोपी महाराष्ट्र भाग रहे थे, जिन्हें नागपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। शेख इमरोज का नकबजनी, लूट और आर्म्स एक्ट का आपराधिक रिकॉर्ड है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस ने CCTV, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से गिरोह को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677