कोरबा। कटघोरा उप जेल परिसर में वन विभाग द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के आभूषण हैं और इनका संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ को जनआंदोलन बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की।
कार्यक्रम में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत सहित जनप्रतिनिधि, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान 64 हजार महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुका वितरित की गई।

विधायक पटेल ने कहा कि मां के नाम पर पेड़ लगाना सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक है।
कलेक्टर वसंत ने हर व्यक्ति से एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
डीएफओ निशांत ने बताया कि कटघोरा वनमण्डल में 2025 में 65,456 पौधे लगाने का लक्ष्य है और 63,636 महिला संग्राहकों को चरणपादुका दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















