कोरबा। ग्राम पंचायत तुमान में जय बजरंगबली कन्नोजिया श्रीवास समिति, कोरबा परिक्षेत्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीवास समाज की मांग पर विधायक श्री राठिया ने समुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।


कार्यक्रम में श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष मोहन लाल श्रीवास, क्षेत्रीय अध्यक्ष दामोदर श्रीवास, सरपंच श्रीमती सुषमा कंवर, उप सरपंच श्रीमती नोनी बाई कंवर, संरक्षक सत्यवान श्रीवास, अमृत लाल श्रीवास, सरपंच पुरेना कृष्ण कुमार बिंझवार, उप सरपंच श्री भीम सिंह राजपूत, श्रीमती कलेश्वरी कंवर सहित रेशम श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, निरंजन श्रीवास, गोपाल श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, आर.डी श्रीवास, उमेश श्रीवास, लम्बोदर श्रीवास, राम खिलावन श्रीवास, लखन श्रीवास, सोम प्रकाश श्रीवास, भागवत श्रीवास, बेदराम श्रीवास, अमर खांडे, द्वारिका कौशिक,और रोशन खांडे उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज की एकता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समुदायिक भवन की घोषणा से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















