कोरबा। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला मजदूर सभा (हिंद मजदूर सभा-एचएमएस) ने अपनी ताकत में और वृद्धि की है।
क्षेत्रीय कार्यालय विकास नगर, कुसमुंडा में आयोजित एक प्रवेश कार्यक्रम में अन्य यूनियनों से 50 कर्मचारियों ने एचएमएस में शामिल होने का फैसला किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने नवप्रवेशी कर्मचारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन की मजदूर हितैषी नीतियों व कोल इंडिया स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सुरजीत सिंह ने कहा, “एचएमएस मजदूरों के हितों के लिए समर्पित है। नए सदस्यों का शामिल होना हमारी एकता और मजबूती का प्रतीक है।”
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन कुसमुंडा क्षेत्र में एचएमएस की बढ़ती लोकप्रियता और मजदूरों के बीच संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677