गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने किया गुरुजनों का सम्मान

कोरबा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने एक कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले गुरुजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी थे।

इस दौरान योग, शिक्षा, धर्म, ज्योतिष और खेल जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुरुजनों को शॉल, श्रीफल और गमछा भेंट कर अभिनंदन किया गया।

सम्मानित गुरुजनों में योग शिक्षिका जया मिश्रा, उपाध्याय महाराज, डॉ. संतोष दास, ज्योतिषाचार्य मुरली वैष्णव, पुरोहित दिनेश महाराज, साकेत महाराज, कुसुम महाराज, लीलाधर पटेल, संत कुमार यादव, चंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कर्ष, शैलेंद्र शर्मा, अशोक महाराज, सागर मानिकपुरी, कुमारी अश्वनी साहू (मार्शल आर्ट) और गगन मानिकपुरी शामिल थे।

गोपाल मोदी ने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए सामाजिक नवनिर्माण और गुरुकुल शिक्षा पद्धति को अपनाना होगा।

मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने जोर देकर कहा कि शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता दीप नारायण सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, मंडल महामंत्री पुनिराम साहू, मिलाप राम बरेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पार्षद सुमन सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।