नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: आयुक्त आशुतोष पांडेय ने सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी

कोरबा नगर पालिक निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सात अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत दो उपायुक्तों सहित अन्य अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्य दायित्वों के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

आयुक्त ने इस संबंध में नवीन पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह कदम नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।