कोरबा।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 43वीं पुण्यतिथि पर कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्टेडियम के समीप स्थित शक्ति स्थल पर कांग्रेस जनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बचपन से ही अपने कार्यों और सक्रियता से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने गरीबों और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए काम किया। कुसुम द्विवेदी ने उन्हें नारी जगत में साहस की प्रज्वलित ज्योति बताया।
मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण कार्य किए। जिला सचिव संतोष यादव ने भी उनके कार्यों और योगदान का स्मरण किया। महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यों और नेतृत्व को देश हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम में हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, डॉ. रामगोपाल यादव, रज्जाक खान, निजामुद्दीन, इन्द्रमनी गुप्ता, अरमान अली, राजकुमार कश्यप, बसीर खान, राकेश देवांगन, ज्योति शर्मा, पवन चौहान, जवाहर निर्मलकर, रामचंद्र चंद्रा, किरण और अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रियदर्शिनी इंदिरा के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
