रेलवे स्टेशन पर कोबरा के रेस्क्यू ने जीता यात्रियों का दिल, RPF और RCRS की त्वरित कार्रवाई

कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जहरीला कोबरा अचानक प्लेटफॉर्म पर आ गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और टिंकू भाई को सूचित किया। टिंकू ने रेलवे स्नेक रेस्क्यू (RCRS) टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव को जानकारी दी।अविनाश यादव अपनी टीम के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अविनाश ने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सांपों से संबंधित सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सांपों का रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर आना आम है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय संयम रखकर सही सूचना देना जरूरी है। उन्होंने सांप दिखने पर क्या करें और क्या न करें, इसकी विस्तृत जानकारी भी दी।

अविनाश यादव अपनी टीम के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अविनाश ने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सांपों से संबंधित सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सांपों का रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर आना आम है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय संयम रखकर सही सूचना देना जरूरी है। उन्होंने सांप दिखने पर क्या करें और क्या न करें, इसकी विस्तृत जानकारी भी दी।

RPF और RCRS की इस साहसिक और जागरूकता फैलाने वाली कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने जमकर सराहना की। यात्रियों ने राहत की सांस ली और टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

हेल्पलाइन नंबर: 9827917848, 9009996789, 7987957958