कोरबा। चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी कांपलेक्स निहारिका रोड कोरबा में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनान्तर्गत 27 जून को पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेसन प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया गया।
साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से बताते हुए उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया।
स्वर्ण प्राशन के बारे में बताते हुए संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि स्वर्ण प्राशन शुद्ध स्वर्ण भस्म के साथ शहद, गोघृत, ब्राह्मी , वचा, गिलोय, अश्वगंधा, शंखपुष्पी आदि से बनी हुई दिव्य औषधि है।
जो बच्चो को विलक्षण प्रतिभाशाली बनाने के लिये अमृततुल्य वरदान है।
इस कार्य में सुधीर जैन, अध्यक्ष शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष गजेंद्र राठौड़, कार्यकारिणी सदस्य प्रत्युष हनी सक्सेना, नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारीया, योग शिक्षक राजकुमार पटेल, योग शिक्षिका रूबी हथखेल, कमला कुंभकार, देवबलि कुंभकार, राकेश इस्पात, सिद्धराम साहनी एवं श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने योगदान दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
